Loading...

हिमाचल: घर में कपड़े धोती रही सेवानिवृत्त शिक्षिका, चोर अलमारी से ले उड़े लाख के गहने और नकदी; ऐसे खुला मामला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Mins Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चोरी का एक मामला सामने आया है। संसारपुर टैरस में चोरों ने घर में मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षिका की व्यस्तता का फायदा उठाकर दूसरे कमरे में रखी अलमारी से सोने के गहने और नकदी चुरा ली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के समय महिला घर में कपड़े धो रही थीं, जबकि उनके पति दुकान पर गए हुए थे। महिला की शिकायत पर संसारपुर टैरस पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी और घर में सेंध लगाने का मामला दर्ज किया गया है।

संसारपुर टैरस

सुबह आठ बजे सुनाई दी कमरे में किसी के चलने की आवाज

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह घर में कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान उन्हें सामने वाले कमरे में किसी के चलने की आवाज सुनाई दी। महिला ने शुरुआत में आवाज को अपने पति के घर लौटने का संकेत समझा। उस समय उनके पति दुकान पर गए हुए थे। बाद में जब पति दुकान से वापस आए तो उन्होंने घर में अलमारी खुली देखी और पत्नी से इस बारे में पूछा।

Related Topics: • •