Loading...

बैजनाथ के उपभोक्ता जल्द करवाएं बिजली के बिल जमा, नहीं तो कटेगा कनेक्शन…

Ankita • 15 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में विद्युत उपमंडल बैजनाथ के तहत सभी उपभोक्ता जल्द ही अपने बिजली बिल जमा करवा लें। नहीं तो इनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। बता दें इन उपभोक्ताओं से 7.55 लाख रुपये लेने हैं, जो कि पिछले दो या तीन महीने से पेंडिंग है।

इसके चलते बोर्ड ने नोटिस और अस्थायी रूप से कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए है। वहीं इन उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन बहाली के लिए अतिरिक्त 250 रुपये जमा करवाने पड़ेंगे।

सहायक अभियंता दान सिंह वर्मा ने बताया कि इस कार्यालय के अंतर्गत डिफाल्टर 116 उपभोक्ताओं के अस्थायी रूप से कनेक्शन काटने के आदेश और 194 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 26 मार्च से पहले बिजली के बिल जमा करवा दें, अन्यथा बिना नोटिस के उनकी बिजली काट दी जाएगी।