Loading...

मंडी में पुलिस ने जीप में ले जाई जा रही 90 पेटी देसी शराब बरामद की

By PARUL Published: 13 Nov 2024, 1:30 PM | Updated: 13 Nov 2024, 1:30 PM 1 min read

Himachalnow/मंडी

पुलिस ने मंगलवार सुबह गश्त के दौरान एक जीप में अवैध रूप से ले जाई जा रही 90 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शराब और जीप को कब्जे में ले लिया है।

जीप की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें से 90 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस की ओर से शराब का परमिट और इसे ले जाने का चालान मांगा तो चालक इसे पेश नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है।

निहरी पुलिस चौकी के दल ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के ठिकाने पर छापा मार कर छह बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।