Loading...

महीनों गुजर गए नहीं मिल रहा मेडिकल बिलों का भुगतान

PARUL • 15 Nov 2023 • 1 Min Read

सेवानिवृत्त अध्यापक संघ ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

HNN/नाहन

दिवाली पर्व पर पेंशनरों को प्रदेश सरकार से बढ़ती महंगाई में कुछ न कुछ राहत मिलने की आस थी। दिवाली पर मुख्यमंत्री की ओर से कोई घोषणा न होने पर पेंशनरों में रोष पसर गया है।

प्रेस को जारी बयान में राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ सिरमौर के जिला प्रधान दलीप सिंह वर्मा, नीना कौशिक, गुरूदेव धीमान, संतराम शर्मा, वेद प्रकाश, बिजरा तोमर, ओम लता कालरा, सुदंर लाल सैनी, केएस नेगी, मास्टर सोमचंद, देवी चंद शर्मा, देवी सहाय शास्त्री, यशपाल कछावा, श्याम चंद शार्म, सोम प्रकाश, प्रेमपाल चौहान, सुरेंद्र कुमार, गुरदयाल सिंह, जगमोहन वर्मा, मदन सिंह पंवार ने कहा कि दिवाली पर्व पर भी सरकार ने पेंशनरों की सुध नहीं ली।

बढ़ती महंगाई में सरकार से राहत की उम्मीद थी लेकिन सरकार ने किसी प्रकार की राहत की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि संशोधित वेतनमान का भुगतान एजी कार्यालय में लटका हुआ है। पेंशनरों के चिकित्सा भत्ता बिलों के लिए बजट मुहैया नहीं करवाया जा रहा है। इससे पेंशनरों के दो-दो साल के चिकित्सा भत्ता बिल लटके हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनका अधिकांश पैसा ईलाज पर खर्च हो चुका है। पालन पोषण में परेशानी हो रही है। सरकार है कि उनकी सुध तक नहीं ले रही। संघ ने सरकार से मांग की कि चिकित्सा भत्ता बिलों के भुगतान के लिए एकमुश्त बजट उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने सरकार से सभी प्रकार के देय राशि का भुगतान करने की भी मांग की।