मार्कंडेय में बैसाखी मेले से नाबालिग युवती लापता, तलाश जारी
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत जुखाला के समीप मार्कंडेय मंदिर में चल रहे 3 दिवसीय बैसाखी मेले से एक नाबालिग युवती लापता हो गई है। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हो गई है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता राजकुमार निवासी सिरसा डाकघर मुतहा उतर प्रदेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी सोनिया गुप्ता व बच्चों के साथ गत 13 अप्रैल को मार्कंडेय मंदिर पहुंचे। वह 14 अप्रैल को मार्कंडेय बैसाखी मेले में खिलौने बेचने का काम कर रहे थे। उस दिन दोपहर को उनके दोनों बेटे वापस आ गए।
लेकिन उनकी बेटी खिलौने बेचने के बाद उनके पास वापस नहीं आई। उन्होंने उसे सभी जगह व रिश्तेदारों के पास तलाश किया। उन्होंने संदेह जताया है कि उनकी बेटी को कोई बहला फुसला कर ले गया है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।