मोबाइल पोलिंग टीम करवाएगी वरिष्ठ नागरिकों के मतदान
21 मई से घर-घर जाकर दी जाएगी मतदान की सुविधा
HNN/ मंडी
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की वोटिंग 1 जून 2024 को होनी है। उन्होंने कहा कि जो 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 85 साल से अधिक और दिव्यांग मतदाता है उनकी वोटिंग 21 से 29 मई 2024 तक मोबाइल पोलिंग टीम के द्वारा घर-घर जाकर की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र में जो 85 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाता है, जिनके प्रमाण पत्र सही पाए गए हैं उनकी संख्या 725 है। द्रंग में 14 मोबाइल पोलिंग टीम गठित की गई है, जिसमें एक माइक्रो आब्जर्वर, दो पोलिंग ऑफीसर और एक पुलिस का जवान, एक बीएलए और एक बीएलओ साथ में रहेंगे।
उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से भी आग्रह किया कि मोबाइल पोलिंग टीम के द्वारा जो वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाता का मतदान जो घर-घर जाकर किया जाएगा, उसे मॉनिटरिंग करने के लिए राजनीतिक पार्टियां अपना अर्जेंट नियुक्त करने के लिए फॉर्म नंबर 10 भरकर सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 19 मई 2024 तक जमा करवा सकते हैं।
यह मोबाइल टीम 21 मई को वोटिंग करवाने के लिए निकल जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अगर मतदाता एक बार अनुपस्थित पाया जाता है तो अगली बार नोटिस उसके घर में दे दिया जाएगा कि अगली किस तारीख को वह फिर आएंगे।
मोबाइल पोलिंग टीम दो बार जाएगी l निर्वाचन अधिकारी ने आग्रह किया कि सभी 85 वर्ष से ऊपर और दिव्यांग मतदाता मतदान जरूर करें। मोबाइल पोलिंग टीम का जो टूर प्रोग्राम है वह स्थानीय जनता और राजनीतिक पार्टियों को भी दे दिया जाएगा l