यूपी के मुस्लिम युवक ने गाय काटते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
नाहन में कपड़े की दुकान चलाता है युवक, हिंदू संगठन ने एसपी रमन कुमार मीणा को सौंपी शिकायत
HNN/नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में उत्तर प्रदेश के मुस्लिम युवक द्वारा गाय को काटकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। युवक की इस हरकत से हिंदू संगठनों के लोग भड़क गए। जानकारी के मुताबिक, जावेद कुरैशी निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश, जोकि नाहन के छोटा चौक नाहन में कपड़े की दुकान करता है।
युवक ने अपने व्हाटसेप के स्टेटस पर गाय को काटते हुए फोटो शेयर की है। इस बाबत हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा को शिकायत पत्र सौंपा है। युवक के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की गई है। राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने इस तरह के स्टेटस को हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना बताया है। बजरंग दल के सदस्यों ने बड़ा चौक में रोष प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने कहा है कि नाहन शहर में सभी लोग जिन्होंने सहारनपुर के रहने वाले प्रवासी मुस्लिम व्यक्तियों को दुकान दे रखी है, वह उनसे दो दिन के भीतर खाली करवा दे, वरना उन्हें उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उधर, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से शिकायत मिलने की पुष्टि की है।