Loading...

राजीव गांधी ने शुरू की डिजिटल क्रांति, विश्व में भारत को मिली पहचान- रूपेंद्र ठाकुर

Ankita • 20 Aug 2024 • 1 Min Read

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई डिजिटल क्रांति ने भारत को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई है।

उन्होंने अपने जीवन को देश और देशवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया। आज हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनके द्वारा किए गए कार्य और दूरदर्शी नीतियां आज भी हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और हम सब मिलकर उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं।

इस मौके पर सभी सदस्यों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को नमन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी, एससी सेल के जिला अध्यक्ष गुरुदयाल पंवार, मनीराम राम पुंडीर, पूर्व प्रधान बाबूराम, विनेश राणा, मदन सूर्यवंशी, बबलू पराशर, अशोक और धनवीर पंवार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।