Loading...

कांगड़ा में कृषि यंत्रों पर 50% तक अनुदान, एग्री मशीनरी पोर्टल पर 30 सितंबर तक आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 49 Mins Ago • 1 Min Read

कांगड़ा जिले के किसान कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान पाने के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल 22 सितंबर से सक्रिय कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों का चयन 1 अक्तूबर 2026 को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

धर्मशाला

उप निदेशक कृषि कांगड़ा डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ‘कृषि अभियांत्रिकी उपमिशन’ के तहत जिले के किसान भारत सरकार के डीबीटी पोर्टल agrimachinery.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योजना में लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर 50 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान है। इच्छुक एवं पात्र किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने का आग्रह किया गया है।

योजना के तहत किसानों को पावर टिलर, पावर वीडर और अन्य आधुनिक कृषि उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। विभाग के अनुसार इन कृषि यंत्रों से विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में खेती का काम आसान होगा तथा किसानों के श्रम और समय की बचत हो सकेगी। कृषि विभाग ने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पोर्टल पर समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है।