Loading...

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी 5 दिन में सिरमौर में चार विस क्षेत्र में करेंगे नुक्कड़ जनसभाएं

PARUL • 21 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी एवं कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी टिकट मिलने के बाद पहली बार 5 दिन के जिला सिरमौर के दौरे पर होंगे। 23 से 27 अप्रैल तक वह पच्छाद, नाहन, राजगढ़, शिलाई और श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र की अनेक पंचायत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित करेंगे।

जिला सिरमौर में सबसे पहले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को शीनाघाट, डिलमन, नैनाटिक्कर, जामुन की सेर, बनाहा धीनी, नारग, वासनी और मानगढ़ पंचायत में नुक्कड़ जनसभाएं तथा कार्यकर्ताओं से मीटिंग करेंगे। 24 अप्रैल को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के खाला क्यार में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा बैठक के दौरान की जाएगी।

उसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में वोट अपील करेंगे। 25 अप्रैल को नाहन विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वोट अपील करेंगे। 26 अप्रैल को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और संसदीय क्षेत्र प्रभारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ राजगढ़ में कांग्रेस रैली में मौजूद रहेंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

27 अप्रैल को शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से बैठक कर नुक्कड़ जन सभाएं करेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी शिलाई में साथ रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के शामरा पंचायत के बलवीर चौहान के दामाद हैं। इनका जिला सिरमौर में आना-जाना लगा रहता है।

मगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनने के बाद यह पहला दौरा है। जिसमें वह कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनेंगे। साथ ही गांव में जाकर नुक्कड़ सभा में वोट अपील करेंगे। उधर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने बताया कि सिरमौर की जनता के सहयोग से उनके पिता भी छह बार लोकसभा सांसद रहे हैं।

सिरमौर की जनता उन्हें भी इस लोक सभा चुनाव में अपना पूरा सहयोग देगी। क्योंकि सिरमौर जिला से उनका गहरा नाता है।