यशवंत विहार पहुंचे अजय सोलंकी का जोरदार स्वागत और यह भी दिए आदेश
HNN/नाहन
हिमाचल निर्माता के नाम पर शहर की आदर्श यशवंत विहार कॉलोनी को जल्द ही सामुदायिक भवन नसीब होगा।यह घोषणा विधायक अजय सोलंकी ने रविवार को यशवंत विहार में स्वागत समारोह के दौरान करी।इससे पहले विधायक अजय सोलंकी का यशवंत विहार कल्याण समिति के महासचिव संजय ठाकुर के द्वारा शाल और टोपी पहनकर उनका स्वागत किया गया।यशवंत विहार कल्याण समिति महिला विंग की अध्यक्ष प्रोमिला ठाकुर के द्वारा यशवंत विहार की समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर एक मांग पत्र भी सोपा गया।विधायक अजय सोलंकी ने मांग पत्र के अनुसार सीवरेज के लिए संबंधित अधिकारियों को मास्टर प्लांन तैयार करने के लिए भी कहा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए जहां सामुदायिक भवन के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को जमीन चयनित करने के आदेश दिए। यही नहीं विधायक ने कहा कि जल्द से जल्द जमीन चयनित कर इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाए इसके लिए जितना भी फंड की जरूरत होगी उसको उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक अजय सोलंकी के द्वारा सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख रुपए दिए जाने की भी घोषणा करी।विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यशवंत विहार आदर्श कॉलोनी के लिए नए अपग्रेड ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्ता पर्क बिजली उपलब्ध हो सके।यशवंत विहार के लोगों ने कॉलोनी में अराजक तत्वों और कॉलेज तथा हॉस्टल के होने के चलते सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस पोस्ट की मांग भी रखी। विधायक अजय सोलंकी ने तुरंत मौके पर ही इसका समाधान करते हुए जिला पुलिस कप्तान को यशवंत विहार कॉलोनी में नियमित अगस्त ड्यूटी लगाई जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह हिमाचल निर्माता के नाम पर बनी हुई आदर्श कॉलोनी है लिहाजा तमाम सुविधाओं के साथ यह रोल मॉडल कॉलोनी बनाई जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वह आपसी भाईचारा और प्रेम बनाकर रखें ताकि सौहार्द पूर्ण वातावरण में यह कॉलोनी नहीं एक आदर्श परिवार कहलाए।उन्होंने नाहन नगर परिषद के अधिकारियों को भी सफाई व्यवस्था के साथ-साथ बेसहारा पशुओं के उचित निवारण का भी समाधान करने का आदेश दिया।बता दे कि यशवंत विहार कॉलोनी को बिजली और पानी की सुविधा सबसे पहले विधायक अजय सोलंकी के द्वारा उसे दौरान दिलाई गई थी जब वह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
यही नहीं जिला में सबसे पहले हिमाचल निर्माता के नाम पर इस कॉलोनी का नाम यशवंत विहार भी अजय सोलंकी के द्वारा ही रखवाया गया था।यशवंत विहार कल्याण समिति के द्वारा विधायक अजय सोलंकी के साथ आए पार्षद राकेश गर्ग उर्फ पप्ली, सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, के अलावा राकेश शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रक्षा ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन वालिया, विजयपाल पवार शाहिद यशवंत विहार कॉलोनी के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group