विस उपाध्यक्ष से मिले एनएसयूआई के कार्यकर्ता, संगड़ाह कॉलेज की समस्याओं का मांगा समाधान
HNN/नाहन
एनएसयूआई की संगड़ाह इकाई ने स्थानीय डिग्री कालेज की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। इस सिलसिले में एनएसयूआई के प्रतिनिधियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से संगडाह में मुलाकात की और कालेज में पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।
एनएसयूआई जिला सचिव विक्रम शर्मा, एनएसयूआई इकाई संगडाह के अध्यक्ष सचिन सहित अन्य प्रतिनिधियों ने संगड़ाह कालेज में मेडिकल और वाणिज्य विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि अरसे से खाली पड़े पदों के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसके साथ साथ महाविद्यालय में ब्वायज के लिए एनसीसी की व्यवस्था कराने की मांग को भी प्रमुखता से रखा गया। इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कॉलेज की इन मांगों को पूरा किया जाएगा।