Loading...

व्यापार मंडल सोहारी द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व मनाया जाएगा बहुत धूमधाम से

By PARUL Published: 10 Oct 2024, 9:15 PM | Updated: 11 Oct 2024, 9:47 AM 1 min read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सोहारी में 12 अक्टूबर 2014 को दशहरा पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी व्यापार मंडल कमेटी के प्रधान अनिल सागर ने दी। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहारी के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण झांकियां और रावण दहन रहेगा। कमेटी के प्रधान अनिल सागर ने बताया की सुबह 10:00 बजे राम दरबार की झांकी जो सोहारी, जोल और ऊषा माता मंदिर चौकीमन्यार से होकर वापसी भिंडला होते हुए दोपहर 1:00 बजे सोहारी खेल मैदान में संपन्न होगी।

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जो दोपहर 3:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत शाम 5 से 6 बजे के बीच रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सोहारी संजीव कुमार (सांटू), उप प्रधान नितिन परमार, अश्वनी शर्मा, विपिन परमार, सूबेदार दिलबाग सिंह, पंकज शर्मा विकास कुमार, ग्राम पंचायत चौली प्रधान बलवीर सिंह, उप प्रधान विकास शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।