Loading...

शिलाई पुलिस ने चरस सहित धरा आरोपी, पूछताछ जारी

By Ankita Published: 13 Aug 2024, 5:04 PM | Updated: 13 Aug 2024, 5:04 PM 1 min read

HNN/ शिलाई

जिला सिरमौर की पुलिस थाना शिलाई की टीम ने चरस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान केवल राम पुत्र स्व. रति राम निवासी गांव बौंच डा. कोटी बौंच तह. शिलाई जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना शिलाई की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी कन्फेक्शनरी की दुकान में नशे का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम चरस बरामद की।

लिहाजा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी पावंटा साहिब अदिति सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है।