Loading...

सीएए के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को सौंपे सर्टिफिकेट

By Ankita Published: 15 May 2024, 6:17 PM | Updated: 15 May 2024, 6:17 PM 1 min read

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी होने के बाद आज पहली बार 14 लोगों को सिटीजनशिप सर्टिफिकेट सौंपे गए। इसके साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और अफगानिस्तान से प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारत की नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने एक पोर्टल के माध्यम से उनके आवेदन ऑनलाइन संसाधित होने के बाद 14 लोगों को प्रमाण पत्र सौंपे। बता दें कि भारत सरकार ने 11 मार्च 2024 को नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2024 को अधिसूचित किया था।

इसमें आवेदन करने के तरीके, जिलास्तरीय समिति द्वारा आवेदन को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया और राज्यस्तरीय अधिकार प्राप्त समिति द्वारा आवेदनों की जांच और नागरिकता प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।

Tags: