Loading...

सोलन में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

By PARUL Published: 20 Sep 2024, 9:17 PM 1 min read

HNN/सोलन

सोलन शहर के वार्ड नंबर 2 में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का समाचार मिला है। जानकारी देतें हुए वार्ड नंबर 2 की पार्षद सुषमा ने बताया कि यहां पर पहले सेवा निकेतन आश्रम हुआ करता था, जहां पर युवक रह रहा था।

युवक सिरमौर के रहने वाला था। उन्होंने कहा कि कई बार आश्रम के लोगों से संपर्क किया गया कि जिन्हें भी यहां रूम दिया गया है, उनकी जांच की जाए। इसको लेकर वे पुलिस से भी बात करने ही वाले थे कि आज यह घटना घटित हो गई है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Tags: