Loading...

स्कूलों अनुपस्थित विद्यार्थियों का आंकड़ा जुटाने के निर्देश दिए निर्देश

By NEHA Published: 14 Sep 2024, 10:38 AM | Updated: 14 Sep 2024, 10:38 AM 1 min read

HNN/ऊना

जिला के स्कूलों में ड्रॉपआउट चल रहे या 30 दिन से लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से मांगी गई है। इसको लेकर एक पत्र भी शिक्षा विभाग को जारी किया गया है।

इसके बाद सभी स्कूलों को ऐसे बच्चों का आंकड़ा जुटाने और उसे समय पर भेजना सुनिश्चित करने को कहा गया। जानकारी के अनुसार कई परिस्थितियों में ड्रॉपआउट और लगातार अनुपस्थित चल रहे बच्चे छोटी उम्र में शिक्षा छोड़कर बाल मजदूरी में पड़ जाते हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कौशल व उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के अधिकार से किसी कीमत पर दूर नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही बाल संरक्षण अधिकारी के दिशा निर्देशों की पालना भी लगातार की गई है।

बाल मजदूरी रोकने के लिए उद्योग, दुकानों सहित अन्य कार्यस्थलों का निरीक्षण भी किया जाता है। कई बार बच्चे पढ़ाई छोड़कर छोटी उम्र में मजदूरी करने लगते हैं। ऐसी परिस्थितियों से बच्चों को दूर करने के लिए ही स्कूलों से समय समय पर फीडबैक लेकर कार्यवाही की जाती है।