Loading...

हिमाचल के अमन शर्मा अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित

By Ankita Published: 30 Jun 2024, 3:39 PM | Updated: 30 Jun 2024, 3:39 PM 1 min read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अमन शर्मा अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है। बता दें यह प्रतियोगिता 1 से 7 जुलाई तक युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित होगी।

अमन ठाकुर चंबा की लुड्डू पंचायत रूनेगा गांव के निवासी है। अमन के पिता शिमला में इंडियन इंस्टिच्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज में कार्यरत है। अमन शिमला के संजौली कॉलेज में एमए की पढ़ाई कर रहा है।

अमन ने बताया कि वो इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स शिमला में कोच सनी पापटा की देख-रेख में बैडमिंटन सीखते हैं। अमन के चयन होने से जिला में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।