HNN/मंडी
मंडी में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ और ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन नियमों की अनदेखी कर स्टाफ पर दबाव डाल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों और सुविधाओं को लागू करने की मांग की।
संघ के सचिव विशाल ने बताया कि प्रबंधन ने सफाई कर्मियों के वेतनमान में छेड़छाड़ की है और पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी 12वें वेतन समझौते को पूर्णतः लागू नहीं किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे दो अक्तूबर को एक दिन की हड़ताल और 18 नवंबर को पीएनबी मुख्य कार्यालय दिल्ली के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने वित्त मंत्रालय से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





