लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा : शीतकालीन स्कूलों में पुराने पैटर्न पर ही होगा प्रश्नपत्र

NEHA | 20 सितंबर 2024 at 11:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में पुराने पैटर्न पर ही प्रश्नपत्र रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं पर लागू होगा। शीतकालीन स्कूलों में परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जाती हैं और अब इनमें कम समय बचा है, इसलिए नए प्रारूप में प्रश्नपत्र तैयार नहीं किए जा सके हैं।

शिक्षा बोर्ड मार्च, 2025 से बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव करने जा रहा है। नए पैटर्न में 35 फीसदी आसान, 30 फीसदी नपे-तुले और 25 फीसदी कठिन प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, अलग-अलग सेक्शन में पूछे जाने वाले एमसीक्यू प्रश्नों को सेक्शन-ए में रखा जाएगा, जो कुल 20 फीसदी तक होंगे। ओएमआर सीट भी दी जाएगी ताकि छात्र एमसीक्यू प्रश्नों को आसानी से हल कर सकें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य बोर्ड के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। शीतकालीन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के नए पैटर्न को लागू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले में सबसे अधिक 21 शीतकालीन स्कूल हैं, इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई स्कूल शीतकालीन श्रेणी में आते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]