हिमाचल में आज से करवट लेगा मौसम, अंधड़ व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
हिमाचल में शीतलहर तेज, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 4 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।
इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी के आसार है तो वहीं अन्य इलाकों में बारिश की संभावना है। बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 से 24 मार्च तक लगातार मैदानी व मध्य पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। आज भी राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है।