हिमाचल में राशन कार्ड धारक अब इस दिन तक करवाएं ई-केवाईसी….
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के सभी राशन कार्ड उपभोक्ताओं अब 31 जुलाई तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। विभाग के निदेशक ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सस्ते राशन उपभोक्ताओं के लिए ईकेवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। यह सुविधा प्रदेश के सभी लोकमित्र केन्द्रों में उपलब्ध है।
उन्होंने बाहरी राज्यों में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के सभी राशन कार्ड उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया है कि वे अपने निकटतम लोकमित्र केन्द्र में जाकर ईकेवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।