हिमाचल में रिफाइंड, आटे समेत दालों की कीमतों में आया उछाल, इतने रुपए बढ़े दाम…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिफाइंड और आटे समेत दालों के दाम बढ़े है। बता दें आटे के दाम एक रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। अनाज मंडी में 35 किलो आटे का बैग दो हफ्ते पहले 1060 रुपये रिटेल दामों पर मिल रहा था। अब इसके दाम 1100 रुपये पहुंच गए हैं।
वहीं रिफाइंड अब 118 से 120 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। बता दें फरवरी में रिफाइंड 100 से 105 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। दालों के दामों में भी इजाफा हुआ है। मूंगी दाल पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई हैं। छोटी राजमा 30 रुपये प्रति किलो बढ़कर 140 से 170 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
मखाने के दामों में भारी उछाल आया है। इसके दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। अब रिटेल में मखाना 800 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं। अनाज मंडी के कारोबारियों का कहना है कि दूसरे राज्यों से आ रही राशन की आपूर्ति महंगे दाम पर हो रही है।