Loading...

हिमाचल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म

By Ankita Published: 4 Jul 2024, 8:28 PM | Updated: 4 Jul 2024, 8:28 PM 1 min read

अज्ञात शख्स के विरुद्ध दुष्कर्म करने पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 11वीं कक्षा में पढ़ रही 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले को लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। अज्ञात आरोपी का पता लगाया जा रहा है और जल्द उसे गिरफ्त में लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, मामला शिमला जिला के ठियोग थाना क्षेत्र का है। 3 जुलाई को लड़की के पेट में तेज दर्द उठा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर बेटी को भर्ती कर लिया। इस बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है, जिससे वह गर्भवती हुई है। ठियोग पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) और पोक्सो अधिनियम छह के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: