अंगीठी की जहरीली गैस से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
HNN / शिमला
शिमला के चौपाल उपमंडल में अंगीठी की गैस से एक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जिया लाल शर्मा (38) पुत्र देवी राम गांव धमराह वीपीओ मझौली तहसील कुपवीं के रूप में हुई है। इसके अलावा उसका साथी सीता राम (70) पुत्र स्व. क्रासू राम गांव हरनाहा, वीपीओ मझौली तहसील कुपवी बेहोशी की हालत में मिला है, जिसका सोलन अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दोनों रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे। अत्यधिक ठंड होने के चलते इन्होंने रात को अंगीठी कमरे में जला रखी थी। खाना खाने के बाद दोनों वही सो गए। जब सुबह परिजन कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि जियालाल और सीताराम बेसुध हालत में कमरे में पड़े हुए थे। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार ले जाया गया।
यहां चिकित्सकों ने जिया लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीता राम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।