अंडमान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता…
एक तरफ जहां अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेल रही है। वहीं दूसरी ओर देश के का एक हिस्सा भूकंप के दहल गया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस बारे में जानकारी दी।
एनसीएस ने भूकंप की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की शाम को अंडमान सागर में भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक ये भूकंप 6:36 बजे अंडमान सागर में महसूस किया गया।