Loading...

अंडर 14 वर्ग के छात्रों का राष्ट्र स्तरीय खेलों के लिए कोचिंग कैंप शुरू

Ankita • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों का राष्ट्र स्तरीय कोचिंग कैंप 13 से 20 जनवरी 2024 तक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्नेड़ तहसील सुंदरनगर जिला मंडी में शुरू हुआ है।

सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद देने के लिए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत सहायक निदेशक खेल राजेश ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी पहुंचे। यह जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 24 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक रांची झारखंड में होनी तय हुई है।

इस अवसर पर कैंप संचालक विजय चौधरी, चीफ डिमीशन चंदन कटोच, टीम कोच बालम चौहान,असिस्टेंट टीम कोच दिलीप चौहान, टीम मैनेजर जगत शर्मा, रोहित परमार स्थानीय पाठशाला के शारीरिक शिक्षक अमीचंद, राम सिंह, दुर्गा ठाकुर, स्मृति ठाकुर, सी आर यादव, जोगिंदर पाल, संजीव कौशल, इत्यादि उपस्थित रहे।