Loading...

अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए कल होंगे खिलाड़ियों के ट्रायल

Ankita • 16 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-19 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला ऊना की क्रिकेट टीम का चयन 17 अप्रैल दिन सुबह 9 बजे इंदिरा ग्राउंड में होगा।

यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है, जिनका हिमाचली बोनाफाइड हो और उनका जन्म 1-9-2005 या इसके बाद का हो।

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि सभी खिलाड़ी अपने आयु प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं।