Loading...

Crime / नाहन के अमरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, क्रॉस केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 56 Mins Ago • 1 Min Read

नाहन के अमरपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौच और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन

मकान मालिक ने किरायेदार के कमरे में हंगामे का लगाया आरोप

अमरपुर निवासी रामनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 11 बजे उसके मकान के निचले फ्लोर पर किरायेदार के कमरे में चार-पांच लोग कथित तौर पर शराब पीकर जोर-जोर से गाली-गलौच कर रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह उन्हें समझाने गया तो उसका रास्ता रोककर गला पकड़ा गया और मारपीट की गई। उसने अपनी पत्नी के साथ भी हाथापाई और गाली-गलौच किए जाने का आरोप लगाया है।

बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी से भी मारपीट का आरोप

शिकायत के मुताबिक शोर सुनकर पड़ोसी विजय कुमार मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में रामनाथ, विजय कुमार, संजय चावला और मनीष सैनी को चोटें आने की बात कही गई है। इस शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया गया।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

दूसरी ओर कामेश्वर कपूर निवासी कांडो दुगाना, तहसील कमरऊ ने पुलिस को बताया कि वह अमरपुर मोहल्ले में अपने रूममेट सौरभ तोमर और दोस्तों सचिन व जगपाल के साथ कमरे में मौजूद था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे पड़ोस के कुछ युवक और मकान मालिक अचानक कमरे में आए और गाली-गलौच के बाद मारपीट शुरू कर दी।

दोनों शिकायतों पर जांच जारी

कामेश्वर कपूर ने इस झड़प में स्वयं और अपने दोस्तों को चोटें आने की बात कही है। पुलिस थाना नाहन ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस मामले दर्ज कर लिए हैं और घटना से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है।

Related Topics: • •