अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: देवताओं की सुरक्षा के लिए होंगे उचित प्रबंध, हिमाचली कलाकारों को…..
HNN/ मंडी
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के लिए आम जनमानस के सुझावों के आधार पर प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसके लिए 24 जनवरी को विपाशा सदन में महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आम सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
देवताओं तथा बजंतरियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही देवताओं की सुरक्षा के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी जिसके लिए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।
इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल की संस्कृति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। इस बार हिमाचली कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। शिवरात्रि मेले स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी इसमें शिवरात्रि मेले के तब और अब के स्वरूप को प्रमुखता से समेटा जाएगा।