विद्यालय में मिष्ठान वितरित कर दिशा ठाकुर ने मनाया जन्मदिन, स्कूल स्टाफ ने दी शुभकामनाएं
उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेत में दसवीं कक्षा की छात्रा दिशा ठाकुर ने अपना जन्मदिन विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं सहपाठियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर दिशा ने विद्यालय में मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशियां सभी के साथ साझा कीं।
ऊना/बंगाणा/वीरेंद्र बन्याल
दिशा ठाकुर, पुत्री श्री सतीश कुमार एवं श्रीमती सुनीता देवी, के इस सराहनीय प्रयास पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, उपप्रधानाचार्य प्रदीप सिंह डोगरा सहित समस्त अध्यापक एवं गैर-शिक्षक वर्ग ने उसे जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने दिशा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में निरंतर सफलता की कामना की।
इस अवसर पर प्रवक्ता कमल देव शर्मा एवं रोमा कुमारी, टीजीटी अमित गुप्ता, संतोष कुमारी (हिंदी), विनीता कुमारी, अनुपमा, सुमन कुमारी, शास्त्री मंजू देवी, हेल्थ केयर शिक्षिका प्रोमिला, डीएम निशा कुमारी, पीईटी संदीप कुमार, जेबीटी मनोज कुमार, बंदना कुमारी, बबली देवी, अशोक कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

