Loading...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे मुकेश अग्निहोत्री

Ankita • 7 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार 8 मार्च को प्रातः 10 बजे समूरकलां स्थित लता मंगेशकर कला केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री इसके उपरांत सायं 6 बजे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।