HNN/ नाहन
नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता था लेकिन इस बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेले की परम परा तोड़ दी है जिससे जिला सिरमौर के लोगों में मुख्यमंत्री के प्रति भारी आक्रोश है।
रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय मेले में आकर रेणु मंच से जिला सिरमौर के पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए विकास की कई घोषणाएं करते थे लेकिन इस बार के मेले में कोई भी घोषणा नहीं हो पाएगी क्योंकि इस बार मेले का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रावत ने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से प्रदेश में विकास के पहिए थम गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार विकास करने के लिए बनाई जाती है विनाश करने के लिए नहीं। उन्होंने बताया कि जबसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की सत्ता संभाली है उन्होंने पद संभालते ही प्रदेश में हजारों सरकारी संस्थान बंद कर दिए हैं जिससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।
रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ है जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





