अंतिम चरण में 7 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर 1 जून को होगा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छह चरणों के लिए मतदान हो चुका है। सातवें और अंतिम चरण में अब 1 जून को 7 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर पर मतदान होना है। इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। बता दें छठे चरण का मतदान 25 मई को पूरा हो चुका है।
सातवें और अंतिम चरण की 57 सीटों पर 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में हिमाचल प्रदेश की चार सहित पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा।
सातवें चरण का मतदान पूरा होते ही देश की 543 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। वहीं 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।