अंतिम दिन किसी ने भी वापिस नही लिया नामांकन, चार सीटों पर भिड़ेंगे….

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश की चार सीटों में चल रहे उपचुनावो में प्रत्याशियों की तस्वीर अब साफ हो गई है। बुधवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापिस नहीं लिया। ऐसे में हिमाचल की चार सीटों के लिए अब 18 प्रत्याशी मैदान मेें है। जिसमे मंडी संसदीय क्षेत्र से छः उम्मीदवारों में भाजपा के ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुन्शी राम ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार व सुभाष मोहन स्नेही शामिल हैं।

अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रत्न सिंह पाल, कांग्रेस पार्टी के संजय और निर्दलीय जीत राम प्रत्याशी हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों में भाजपा के बलदेव ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी और निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ. अशोक कुमार सोमल व डाॅ. राजन सुशान्त शामिल हैं।

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों में भाजपा की नीलम सरैईक, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रोहित ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा और सुमन कदम शामिल हैं।


Posted

in

,

by

Tags: