Loading...

अंदरोली में दस करोड़ की घोषणा नई, या फिर पुर्व राशि स्वीकृत- वीरेंद्र कँवर

PARUL • 8 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप मंडल बंगाणा में राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कँवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय मैंने 40 करोड़ का एक एस्टिमेट कुटलैहड़ विस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा था। उसमें कुटलैहड़ के बाबा गरीब नाथ मंदिर के अंदरोली को गोवा की तर्ज पर विकसित करने के लिए 14,56 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी।

साथ ही 2 करोड़ की धनराशि अंदरोली में पर्यटकों के लिए बढ़िया कैफे के निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ था। डेढ़ वर्ष में अंदरोली में करीव 3,54 करोड़ से अंदरोली विकसित और खर्च हुआ है। राज्य में सरकार बदलने के बाद कार्य ठंडे बस्ते में पड़ गया।

अब जो सूक्खू सरकार में पर्यटन निगम बोर्ड के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली रविवार को दस करोड़ की घोषणा अंदरोली में करके गए है, अगर यह पहले की स्वीकृति से अलग है। तो हम उसका स्वागत करते है। और अगर यह बची हुई धनराशि से दस करोड़ की घोषणा हुई है। तो हम इस घोषणा की निंदा करते है।

कँवर ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कुटलैहड़ के अंदरोली में यह दूसरा बड़ा उत्सव है। हमें इस बात की खुशी है कि कुटलैहड़ वह अंदरोली में स्टेट और नेशनल के कार्यक्रम हो रहे है और पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। लेकिन जब हम कुटलैहड़ के अंदरोली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास कर रहे थे। तो इन्हीं पार्टी नेताओं ने विरोध किया था। जिसका खमियाजा हमें विस चुनाव में भुगतना पड़ा।

अब यह प्रतिनिधि अंदरोली में मंच से बड़े बड़े भाषण दे रहे है। कँवर ने कहा कि हमने कुटलैहड के भरमौती मन्दिर, पिपलू मन्दिर चामुक्खा मन्दिर ,जमासनी माता मंदिर के साथ हमने अढ़ाई करोड़ लठियानी में पर्यटन से जोड़ने के लिए स्वीकृत करवाया था। लेकिन एक वर्ष बाद राज्य सरकार से केंद्र सरकार के अढ़ाई करोड़ की स्वीकृति मिल रही है।

कँवर ने कहा कि बीते 5 वर्षों में हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र को हजारों करोड़ की सौगातें लाकर दी है। जिनका आज कुटलैहड़ में चुने हुए प्रतिनिधि उद्घाटन एवं शिलान्यास कर रहे है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरम सिंह,कुटलैहड भाजपा मंडल महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा मौजूद थे।