अंधड़ का कहर: कुल्लू में कई दुकानों की उड़ी छतें
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में अंधड़ का कहर देखने को मिला है, यहां ढालपुर की अस्थायी मार्केट में अंधड़ से करीब 10 दुकानों की छतें उड़ गई। जिससे दुकान मालिकों को काफी नुकसान हुआ है।
बता दें जिला में आज बुधवार दोपहर बाद मौसम बिगड़ा और हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली। इस दौरान तूफान से कई दुकानों की छतें उड़ गई। धूल और तेज हवा के चलते व्यापारियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।
मई की दस्तक के बाद भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल रही है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे लोगों को अभी भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।