Loading...

अंधेरे का फायदा उठाकर लाखों रुपए के गहने ले उड़े शातिर

PRIYANKA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

जिला चम्बा के तहत आते पुलिस थाना चुवाड़ी में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के आभूषण व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ़ किया है। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को दी शिकायत में ग्राम पंचायत जतरून के गांव भोलग के पुन्नू राम पुत्र होशियार सिंह ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे के करीब उसे घर में कुछ आवाजे सुनाई दी।

जैसे ही वह अपने कमरे से बाहर आया तो उसे ऐसे लगा जैसे कोई मेन गेट से बाहर निकला हो। इसके बाद व्यक्ति ऊपरी मंजिल में गया और यहां उसने देखा कि कमरे की अलमारी खुली हुई थी। इतना ही नहीं अलमारी में रखे कीमती आभूषण भी गायब थे। इसके बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी एसआई रशपाल सिंह ने बताया कि पुन्नू राम के घर से जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।