अंधेरे में डूबा शहर, नहीं भरा था बिजली बिल, स्ट्रीट लाइटों के काटे कनेक्शन

The city plunged into darkness, the electricity bill was not paid, the connection of street lights was cut

HNN / कुल्लू

बिजली बोर्ड ने बिलों का भुगतान न करने वालों पर सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। बिजली बोर्ड लगातार उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए नोटिस पर नोटिस जारी कर रहा था। लेकिन उसके बाद भी बिजली बिलों का भुगतान उपभोक्ता नहीं कर रहे थे। ऐसे में बिजली बोर्ड को काफी नुक्सान हो रहा था। इसी के चलते बिजली बोर्ड ने अब कनेक्शन काटने शुरू कर दिए है।

बता दें कि बिजली बोर्ड की गाज नगर पंचायत भुंतर पर गिरी है। यहां नगर पंचायतों में लगी स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई बिजली बोर्ड ने काट दी है, जिसके चलते शहर अंधेरे में डूब गया है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत भुंतर पर करीब 39,47,496 रुपये का बिजली का बिल बकाया है। इसका अभी तक भुगतान नहीं किया गया।

हालांकि नगर पंचायत की ओर से 10 लाख की राशि को जमा करवाया गया है। मगर बकाया राशि लाखों में होने के कारण बिजली बोर्ड ने अब स्ट्रीट लाइटों की बिजली आपूर्ति को काट दिया है। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विमल प्रकाश ने कहा कि बिजली बिल की बकाया राशि का भुगतान न होने पर स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई बंद कर दी है।