Loading...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: बिलासपुर में 22 नवम्बर को अंडर-18 पुरुष कबड्डी चयन ट्रायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Mins Ago • 1 Min Read

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के लिए पुरुष अंडर-18 कबड्डी वर्ग का चयन प्रशिक्षण ट्रायल 22 नवम्बर को बिलासपुर के जिला स्पोर्ट्स हॉस्टल में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होगा। एक जनवरी, 2009 या उसके बाद जन्मे पात्र खिलाड़ी निर्धारित दस्तावेजों के साथ चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि निर्धारित आयु मानदंड पूरा करने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को तय तिथि और समय पर परीक्षण केंद्र पहुंचना होगा। चयन ट्रायल में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होगी, जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी, 2009 अथवा उसके बाद की है।

ट्रायल के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य

खिलाड़ियों को शैक्षणिक मैट्रिक आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार के दो फोटो का सत्यापित प्रतिलिपि सेट साथ लाना होगा। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट आकार के दो और फोटो भी जरूरी होंगे। विभाग के अनुसार मैट्रिक आयु प्रमाणपत्र नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत द्वारा कम से कम पांच वर्ष पहले, यानी एक जनवरी, 2021 या उससे पूर्व जारी किया गया होना चाहिए। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं मिलेगा।