अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकराई कार, दो घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना के बरनोह में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां नील गाय से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। घायल कार चालक की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी राजनी बरनाला, बंगाणा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनप्रीत सिंह अपने साथी के साथ कार में सवार होकर घर से ऊना की ओर आ रहा था। इसी दौरान जब वह बरनोह के पास पहुंचा तो अचानक ही एक नील गाय कार से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।
जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां से कार चालक मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को लेकर जांच शुरू की।