ऑल्टो कार से टकराई फॉर्च्यून, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग…
HNN / ऊना
जिला ऊना के उपमंडल अंब अंबेडकर भवन क़े पास एक आल्टो कार और फॉर्च्यूनर में टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगो को गंभीर चोटे आई है। घायलों की पहचान राजिंदर शर्मा पुत्र रत्न चंद व उम्र 40 साल, रतन चंद पुत्र राम चंद व उम्र 77 साल, ललिता देवी पत्नी रतन चंद व उम्र 70 साल निवासी गांव लाहड तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार यह लोग अपनी गाड़ी ऑल्टो नंबर (CH 03Z 0179) में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही गाडी अंबेडकर भवन के पास पहुंची, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही फार्च्यून नंबर (CH 01AF 0025) ने उन्हें गलत दिशा से आकर टक्कर मार दी। जिससे ऑल्टो सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।
यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने की है।