अंब व गगरेट में 3 लोगों से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ऊना
जिला ऊना के अंब व गगरेट में पुलिस ने तीन व्यक्तियों से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला उपमंडल अंब के तहत भैरां का है, जहां पर पुलिस ने सुभाष निवासी खन्ना से 10 बोतल अवैध शराब बरामद की है। वहीं, दूसरा मामला अंब के दियाड़ा का है, जहां पर पुलिस ने गुरवचन सिंह निवासी भैरां से 12 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
तीसरा मामला उपमंडल गगरेट के लोहारली का है, जहां पर पुलिस ने यातायात चेकिंग के दौरान अवतार सिंह निवासी बढेड़ा राजपूतां से अवैध शराब की 6 बोतल बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।