Loading...

अख़बार लेकर जा रही गाड़ी पर गिरी चट्टान, एक की मौत

Shailesh Saini 29 Jul 2024 Edited 29 Jul 1 min read

तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पीजीआई रेफर

HNN/ सोलन

कालका-शिमला हाईवे पर दतियार के समीप एक बड़ा हादसा हुआ है। फोरलेन पर पहाड़ से गिरी चट्टान और मलवे की चपेट में अखबार ले जा रही पिकअप के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पिकअप चंडीगढ़ से शिमला की और जा रही थी कि अचानक जैसे ही यह दतियार के समीप से गुजरी तो ऊपर से आई एक बड़ी चट्टान और मलवे की चपेट में आ गई। घायलों को घटना के बाद 1033 एम्बुलेंस के माध्यम से परमाणु के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

गनीमत तो यह थी कि जिस समय यह मलवा पहाड़ से नीचे गिरा उसे समय गाड़ी के आगे जो वाहन चल रहा था वह मलवे की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। जबकि पीछे चल रही पिकअप इसकी चपेट में आ गई।

जानकारी तो यह भी मिली है कि घायल व्यक्तियों की हालत काफी गंभीर है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद संभवत पीजीआई रेफर किया जा सकता है। मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पहुंच गई है।

बता दें कि रात से ही हल्की बारिश पूरे प्रदेश भर में हो रही है। हल्की बारिश के कारण जमीन में रिसे पानी के चलते यह चट्टान पहाड़ से छूट गई थी। फोरलेन की एक लाइन में गिरे मलवे के कारण यातायात की आवाज आई में भी परेशानी हो रही है।

वही सोलन प्रशासन के द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से अपील की गई है कि सड़कों से गुजरते समय वह पूरी तरह से सावधानी बरतें।