Loading...

अगले सत्र से हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ेंगे बच्चे, आदेश जारी

Ankita • 13 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

अब सरकारी स्‍कूलों में पढ़ाई का तौर-तरीका बदलने वाला है। बता दें हिमाचल प्रदेश में अगले सेशन से छात्र अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई करेंगे। राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ये सुविधा मिलेगी। बता दें हिमाचल में 10,300 सरकारी प्राथमिक स्कूल है। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है।

इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए यह बदलाव किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित पर फोकस किया जा रहा है, ऐसे में इन विषयों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने से वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर लाभ होता है। इसलिए सभी सरकारी स्कूलों में 2024-25 से कक्षा पहली और दूसरी से इंगलिश मीडियम शुरू किया जा रहा है।