अग्निवीर भर्ती रैली में चौथे दिन इतने अभ्यर्थियों ने दिया फिजिकल टैस्ट…..
HNN/मंडी
जिला मंडी में अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन जिला की निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुन्दरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसीलों से लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहे 553 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें से 481 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टैस्ट में भाग लिया।
यह जानकारी भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर से शुरू हुई भर्ती रैली में अब तक कुल 1638 अभ्यर्थी फिजिकल टैस्ट में भाग ले चुके हैं। रैली में पहले दिन 255 अभ्यर्थियों ने तथा दूसरे दिन 473 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जबकि तीसरे दिन 429 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर यानि कल मंडी सदर तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। मंडी सदर तहसील से 186 युवाओं ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को ही अग्निवीर क्लर्क भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 102 अभ्यर्थी, टैक्निकल में 82 और ट्रेड्समैन में 25 अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।