Accident / बबेली में जीप ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मंडी के युवक की मौत; साथी गंभीर
Accident / कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर आईटीबीपी कैंप बबेली के पास सोमवार रात जीप और मोटरसाइकिल की टक्कर में मंडी निवासी चेतन की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार उसका साथी योगेश गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
कुल्लू/कुल्लू
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे चेतन पुत्र टीकम सिंह अपने साथी योगेश पुत्र गोवर्धन के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। दोनों युवक जब आईटीबीपी कैंप बबेली के समीप पहुंचे तो एक जीप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण मंडी जिले के रहने वाले चेतन की मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल योगेश को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जीप और मोटरसाइकिल की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

