Loading...

अग्निवीर भर्ती रैली में बिना एडमिट कार्ड नहीं दिया जाएगा प्रवेश, अब सुबह इतने बजे आना होगा ग्राउंड……

PARUL • 11 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी, कुल्लू और लाहुल-स्पीति के युवाओं के लिए 20 से 26 दिसंबर को होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भर्ती रैली मंडी के पड्डल मैदान में होगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए हो चुकी लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवार https://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट करवा सकते हैं। चयनित उम्मदीवारों को सुबह 4 की जगह 6 बजे ग्राउंड में पहुंचना होगा।

भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली मंडी के पड्डल मैदान में होगी। चयनित उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज भी लाने होंगे, अन्यथा रैली में प्रवेश होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्रिंट आउट करने में असुविधा है तो वह उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, मंडी से संपर्क करे।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के भर्ती ग्राउंड में पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। अब उन्हें भर्ती ग्राऊंड में सुबह 4 बजे की जगह 6 बजे पहुंचना होगा। यह बदलाव भीषण ठंड को देखते हुए किया गया है। उन्होंने भर्ती रैली में भाग लेने वाले सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि वह भर्ती रैली संबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अपेक्षित दस्तावेज मूल दस्तावेजों सहित सुबह 6 बजे भर्ती ग्राउंड पड्डल में रिपोर्ट करें।