Loading...

अग्निवीर भर्ती: हिमाचल के तीन जिलों के युवा इस दिन तक करें आवेदन….

Ankita • 10 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि जिला मंडी, कुल्लू व लाहौल- स्पीति जिले के युवाओं की वर्ष 2024 में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती की जानी प्रस्तावित है।

इसके लिए इच्छुक युवा अपना ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवदेन (joinindianarmy.nic.in) वेबसाइट पर लॉगइन करके कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में विडियो लिंक भी दिया गया है। इसे उम्मीदवार पंजीकरण कैसे करें, ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हो, समझने के लिए देख सकते हैं।