भारत ने ओडिशा के तट पर बुधवार को एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से न्यू जेनरेशन की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया। इस दौरान देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, स्ट्रैटजिक फोर्सेज कमांड के प्रमुख और डीआरडीओ और भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
बता दें कि स्ट्रैटेजिक फॉर्स कमांड ने डीआरडीओ के साथ मिलकर बुधवार शाम करीब 7 बजे ओडिशा के तट पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से न्यू जेनरेशन की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल उड़ान परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय की ओर से मिसाइल के सफल परीक्षण होने की पुष्टि की गई।
वहीं न्यू जेनरेशन की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम के सफल परीक्षण होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, एसएफसी और सशस्त्र बलों शुभकामनाएं को दीं। उन्होंने कहा कि मिसाइल का सफल विकास सशस्त्र बलों की शक्ति को बढ़ाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके साथ ही उन्होंने सीडीएस जनरल अनिल चौहान, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने सफल उड़ान परीक्षण के लिए एसएफसी और डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





